इतने पदों पर होगी भर्ती
भर्ती बोर्ड के मुताबिक, विज्ञापित 10,000 पदों में शामिल हैं-
- कांस्टेबल सामान्य (नॉन-टीएसपी): 8,512 पद
- कांस्टेबल सामान्य (टीएसपी): 867 पद
- कांस्टेबल चालक (नॉन-टीएसपी): 503 पद
- कांस्टेबल चालक (टीएसपी): 47 पद
- कांस्टेबल बैंड: 71 पद
इसके अलावा, 3 नई आरएसी महिला बटालियन- अमृता देवी, कालीबाई और पदमनी देवी में 1,500 पद और पुलिस दूरसंचार विभाग में कांस्टेबल आईटी के 1,469 पद भी शामिल किए गए हैं।
बैंड पद के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा नहीं
भर्ती बोर्ड ने बताया कि कांस्टेबल बैंड पद के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है। अन्य पदों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस तरह राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपने भविष्य को संवारने की उम्मीदें जताईं।