दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
राजस्थान बीएसटीसी 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर-की की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
25 से 28 मई तक खुलेगी करेक्शन विंडो
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 25 मई से 28 मई 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार जेंडर, जन्मतिथि, आधार नंबर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी, डोमिसाइल राज्य और जिले समेत कुछ अन्य जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे।
इन बदलावों के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और चुने गए कोर्स टाइप में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।