एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण
आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या और रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, फोटो और सिग्नेचर, पिता का नाम, वर्ग, और जिस पद के लिए आवेदन किया है की जानकारी होती है।
परीक्षा के दिन उम्मीदवार को समय से पहले केंद्र पहुंचना, जरूरी दस्तावेज साथ लाना, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जाना, सही सीट पर बैठना और सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले अपने आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट या सामान्य पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “CEN 08/2024 - Download RRB Group D Admit Card 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें और फिर लॉगिन या सबमिट बटन दबाएं।
- अब आपका आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी ध्यान से चेक करें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।