अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई आपत्ति है, तो उसे अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे से पहले दर्ज कर दें। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। दर्ज की गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा, और इस मामले में आगे किसी भी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
आपत्तियां दर्ज करने के लिए शुल्क
प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करने का शुल्क 50 रुपये होगा, इसके साथ लागू बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो भुगतान किया गया शुल्क बैंक सेवा शुल्क कटौती के बाद उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया था।
शुल्क भुगतान के तरीके:
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Maestro, MasterCard, Visa, RuPay)
- UPI/UPI QR कोड
- नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग
- वॉलेट