शैक्षणिक योग्यता
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में CBAT (Computer Based Aptitude Test) के माध्यम से रिक्तियों के 8 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवारों के वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स-सरविसमैन, SC/ST, माइनॉरिटी कम्युनिटी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), और PwBD उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।
इस भर्ती से जुड़ी अन्य सभी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।