फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: आरआरसी भुवनेश्वर ने अप्रेंटिस के सैकड़ों पदों पर निकालीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 12 Feb 2022 10:18 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Recruitment 2022: आरआरसी भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 756 हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
Railway Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) आरआरसी भुवनेश्वर ने अप्रेंटिस के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: 756 है रिक्त पदों की संख्या
आरआरसी भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 756 हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप/यूनिट के लिए की जा रही है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

Railway Recruitment 2022: 7 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
आरआरसी भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

Railway Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही  उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। 

Railway Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आरआरसी भुवनेश्वर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवारो का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ें। 
विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिकि करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपने आईडी और पासवर्ड की माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें