फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2021: रेलवे के इन हजारों पदों पर मेरिट के आधार पर होगा चयन, दसवीं पास अभ्यर्थी भी कर सक सकते हैं आवेदन

सार

इन दिनों उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 1664 अप्रैन्टिस पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई जा रही है जिसमें 10वीं पास होने के साथ-साथ आईटीआई प्रमाणपात्र रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाना है।  
विज्ञापन
Railway Recruitment Board - फोटो : safalta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी भारतीय रेलवे में नौकरी करने की ख्वाहिश रखते हैं तो इन दिनों उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आपको अपने इस सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (North Central Railway) ने अप्रेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को उत्तर मध्य रेलवे RRC/NCR प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पूरा करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत 02 अगस्त से कर दी गई है जोकि 1 सितंबर तक जारी रहेगी। आइए इस भर्ती के बारे में और भी विस्तार से जानते हैं लेकिन उससे पहले  यदि आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या जल्द ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है तो आपको अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए।

किस डिवीजन में भरे जाएंगे कितने पद 

डिविजन पद
प्रयागराज डिविजन 364
प्रयागराज विद्युत विभाग 339
झांसी डिविजन 480
झांसी वर्क शॉप 185
आगरा डिविजन 296

आवश्यक शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा

आपको बता दें कि नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (RRC/NCR) में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है. वहीं, आयु की बात करें तो 15 से 24 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है.

ऐसे होगा बिना परीक्षा के चयन 

उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन चयन मेरिट के पर किया जाएगा जो 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

करें फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk की घर पर रहकर पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां एयरफोर्स, एसएससी, बैंक, आर्मी, पॉलिटेक्निक, आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में शानदार पक्की तैयारी कराई जा रही है। कोर्सेस से जुड़ने के लिए आप Safalta-app  डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें