फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: रेलवे में निकली हैं बंपर नौकरियां, जानिए कैसे करना है आवेदन

Wed, 25 Mar 2020 05:38 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे में सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 617 पदों पर सरकारी नौकरियां  निकाली हैं। क्लर्क से लेकर असिस्टेंट लोको पायलट तक विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं। इन नौकरियों के लिए आप 23 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

कहां करना है आवेदन?
इन नौकरियों के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।


पोस्ट- असिस्टेंट लोको पायलट
पदों की संख्या- 324
पे स्केल- 5200 – 20200 रुपये
ग्रेड पे- 1900


पोस्ट- जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट
पदों की संख्या- 68
पे स्केल- 5200 – 20200 रुपये
ग्रेड पे- 1900 रुपये


पद- जेई
पदों की संख्या- 3
पे स्केल- 9300 – 34800 रुपये
ग्रेड पे- 4200 रुपये
 

इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अलग-अलग पद के लिए भिन्न-भिन्न शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। लेकिन इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दसवीं और 12वीं पास जरूर होना चाहिए। इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 साल से लेकर 42 साल रखी गई है। अगर आप दसवीं और 12वीं पास हैं तो इनमें से बहुत सी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह बात ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख निकलनी नहीं चाहिए।

विज्ञापन


 नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें