फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway NTPC Exam 2021: अगले हफ्ते होगा NTPC एग्जाम, सात चरणों की इस परीक्षा का क्या रहेगा कटऑफ

सार

RRB द्वारा आयोजित किये जा रहे इस भर्ती में NTPC के लगभग 35000 पदों के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की इस संख्या को देखकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार का कटऑफ काफी ज्यादा रह सकता है। 
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित हो रही नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) भर्ती की सातवें और आखिरी चरण की परीक्षा 23 से 31 जुलाई 2021 के बीच होनी है। इस परीक्षा के लिए चार दिन पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी  किए जाएंगे। परीक्षा में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है ऐसे में अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो सफलता के मॉक टेस्ट, फ्री प्रैक्टिस सेट और ई-बुक्स की मदद से इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को जांच सकते हैं और अपनी कमियों का पता लगाकर उन्हें सुधार सकते हैं।

क्या रह सकता है इस बार का कटऑफ :

RRB द्वारा आयोजित किये जा रहे इस भर्ती में NTPC के लगभग 35000 पदों के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की इस संख्या को देखकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार का कटऑफ काफी ज्यादा रह सकता है। हालांकि मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के रूप में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत ,ओबीसी और एससी अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि इस परीक्षा के कट-ऑफ क्या जा सकता है और उन्हें कितना स्कोर करना होगा। अभ्यर्थियों के इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए हम लेकर आये हैं RRB NTPC भर्ती का अनुमानित कट-ऑफ:
●सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए -  79 से 84 मार्क्स
●ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए - 75 से 78 मार्क्स
●एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए -  66 से 72 मार्क्स
●एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए -  63 से 68 मार्क्स

सफलता के साथ करें तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी कर सपना देख रहे हैं तो उसे पूरा करने के लिए आप सफलता द्वारा UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे कोर्सेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां फील्ड के एक्सपर्ट्स और सालों के अनुभव रखने वाली फैकल्टीज अभ्यर्थियों को पढ़ाती है तो देर किस बात की अपने फोन में  सफलता ऐप डाउनलोड करें और सरकारी नौकरी के सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें