फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Job: रेलवे में एक और बंपर भर्ती! पैरा-मैडिकल स्टाफ के 434 पदों पर मांगे जा रहे आवेदन; पढ़ें पूरा विवरण

Sun, 10 Aug 2025 09:28 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल स्टाफ ने पैरामेडिकल श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया चालू है।
विज्ञापन
RRB Paramedical Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Paramedical Recruitment 2025: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो रेलवे आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 434 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करना होगा। 
विज्ञापन

पदों का विवरण और प्रारंभिक वेतन

पद का नाम प्रारंभिक वेतन (₹) कुल पद
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट 44,900 272
डायलिसिस टेक्नीशियन 35,400 4
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर 35,400 33
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) 29,200 105
रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक) 29,200 4
ईसीजी टेक्नीशियन 25,500 4
कुल पद 434

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18, 19 और 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो कि 33, 35 और 40 वर्ष तक हो सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व संबंधित पद की विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ लें। 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर उस RRB रीजन को चुनें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि)।
  • "CEN No..."के तहत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन लिंक खोजें।
  • "Apply Online" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी विवरण की जांच करें और "Final Submit" बटन पर किल्क करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें