फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Jobs 2021: रेलवे में हो रही 10वीं से लेकर ग्रैजुएट युवाओं की भर्ती, 1 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

रेलवे में इन दिनों लगभग 1,600 पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए एक दिसंबर 2021 आखिरी तारीख है।
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे नौजवानों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के ढेरों पदों पर नौकरियां निकाली हैं। ये वैकेंसी वेल्डर, विंडर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, मैकेनिक और वायरमैन समेत कई पदों के लिए हैं जिसके लिए दो नवंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया जारी है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं लेकिन अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो बिना वक्त गंवाए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें। आवेदन की आखिरी तारीख एक दिसंबर 2021 है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

प्रयागराज डिवीजन- 703 पद
विज्ञापन

झांसी डिवीजन- 480 पद
वर्क शॉप झांस- 185 पद
आगरा डिवीजन 296 पद

क्या चाहिए योग्यता

इस भर्ती के तहत रेलवे प्रयागराज डिवीजन, झांसी डिवीजन और आगरा डिवीजन में कुल 1,664 पदों को भरेगा। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूनतम 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) या नेशनल सर्टिफिकेट भी मांगा गया है। 

 आवेदन शुल्क 

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस देनी होगी। एससी, एसटी, पीड्ब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए छूट है। 

घर बैठकर करें सरकारी नौकरी की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और रेलवे, SSC, बैंकिंग की भर्ती या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के साथ घर बैठकर भी अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं। सफलता युवाओं की मदद के लिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की घर बैठे तैयारी कराता है। युवा अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर यहां चल रहे किसी भी बैच या फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें