कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18, 19 और 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो कि 33, 35 और 40 वर्ष तक हो सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व संबंधित पद की विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ लें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाकर उस RRB रीजन को चुनें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि)।
- "CEN No..."के तहत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन लिंक खोजें।
- "Apply Online" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- सभी विवरण की जांच करें और "Final Submit" बटन पर किल्क करें।
- सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।