फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Syllabus: ये है रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का सिलेबस, शुरू कर दें तैयारी; जानें चयन प्रक्रिया

Thu, 23 Jan 2025 03:44 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D Syllabus: रेलवे ने ग्रुप डी के 32 हजार से ज्यादा पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं। आइए जानते है इस भर्ती परीक्षा के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारें में।
विज्ञापन
RRB Group D Vacancy - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Group D Syllabus: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यदि आप भी इस परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इस परीक्षा का सिलेबस समझना होगा। यहां हम आपको आरआरबी ग्रुप-डी (Railway Group D Recruitment) के सिलेबस और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें।

और भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप-डी के लिए आवेदन शुरू, 32438 पदों के लिए सीबीटी से होगा चयन, जानें फिजिकल टेस्ट नियम
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न (RRB Group D Exam Pattern) 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसका कुल समय 90 मिनट होगा। जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब के साथ परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया (RRB Group D Selection Process)  

रेलवे ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें शारीरिक परीक्षणों को पास करना होगा। इसके बाद, दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया होगी।

और भी पढ़ें:- ग्रुप डी का फॉर्म भरने से पहले पढ़ें जरूरी दिशानिर्देश; वरना रद्द हो सकता है आवेदन!

RRB Group D Syllabus 2025: ग्रुप-डी परीक्षा सिलेबस  

आरआरबी ग्रुप डी के लिए लिखित परीक्षा में चार प्रमुख विषय होते हैं।
  • सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning): इसमें आपसे प्रश्न होंगे जो आपकी तर्कशक्ति और समस्या समाधान कौशल का परीक्षण करेंगे। जैसे सादृश्य, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, संबंध, न्यायवाक्य, जंबलिंग, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, कथन - तर्क और धारणाएं आदि। यह 30 अंकों का होता है।
  • सामान्य विज्ञान (General Science): इसके अंतर्गत पाठ्यक्रम में 10वीं कक्षा स्तर (सीबीएसई) के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। यह 25 अंकों का होता है।
  • गणित (Mathematics):  गणित के प्रश्नों में संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, अंश, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि के प्रश्न शामिल होंगे। यह भी 25 अंकों का होता है।
  • सामान्य जागरूकता (General Awareness): इस खंड में देश और दुनिया की घटनाओं से संबंधित सवाल होंगे। जैसे-विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और किसी भी अन्य महत्वपूर्ण विषय में समसामयिक मामलों पर सामान्य जागरूकता। यह 20 अंकों का होता है।
 
विषय प्रश्नों की संख्या
सामान्य बुद्धि और तर्क 30
सामान्य विज्ञान 25
गणित 25
सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले 20
विज्ञापन

RRB Group D Vacancy: आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक और एससी/एसटी/आल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें