फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Group D Recruitment 2021: जानिए कब से शुरू होंगी रेलवे ग्रुप D की परीक्षाएं, क्या है लेटेस्ट अपडेट

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा साल 2019 में आयोजित की गई ग्रुप-डी की परीक्षाओं की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है लेकिन अब उम्मीद है कि एनटीपीसी की सातवें चरण की परीक्षा होने के बाद इन परीक्षाओं के लिए भी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
विज्ञापन
Railway Recruitment Board - फोटो : Safalta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप-डी की परीक्षाएं आयोजित की गई थी लेकिन उनके एग्जाम की तारीखों का इंतजार अभी तक करोड़ों युवाओं को बना हुआ है ऐसे में अब उम्मीदवारों के बीच में इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अब ये एग्जाम जुलाई महीने के अंत या अगस्त महीने में कराया जा सकता है। आपको बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का तकरीबन एक करोड़ 25 लाख अभ्यर्थी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अंतर्गत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एक लाख से अधिक पदों के लिए होनी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना के केस कम होने के बाद अब जल्द ही ग्रुप डी की भी परीक्षाएं आरआरबी एनटीपीसी की तरह कई फेज में आयोजित की जा सकती हैं।  हालांकि अभी तक ग्रुप-डी की परीक्षाओं को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए कोई भी आधिकारिक नोटीफिकेशन जारी नहीं किया गया है।इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

लंबे समय से लटका है एग्जाम

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया 2019 में हुई थी। लेकिन परीक्षा अभी तक नहीं कराई जा सकी है। बता दें कि पहले तो रेलवे भर्ती बोर्ड इन परीक्षाओं के लिए देरी से एग्जाम एजेंसी खोजता का निर्धारण कर पाया। परीक्षा की शुरुआत होने वाली ही थी कि कोरोना महामारी ने प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया। अब ऐसे में आरआरबी का कहना है कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आरआरबी एनटीपीसी के बाद होगी. आरआरबी एनटीपीसी के सातवें फेज की परीक्षा का करीब 20 लाख अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 35000 से अधिक युवाओं को भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी मिलेगी.

कैसे जारी रखें फ्री में तैयारी 

अगर आप भी घर  बैठे अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व पक्की तैयारी करना चाहते हैं इसके लिए अभी फ्री Safalta Class अज्वॉइन कर लें जहां पर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT की मजबूत तैयारी दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस माध्यम से कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें