रेलवे ने अपनी एक भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे की विभागीय परीक्षा (GDCE / LDCE) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। यह परीक्षा अब नए पैटर्न पर ली जाएगी। अब अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए सिर्फ दो घंटे का ही समय दिया जाएगा। पहले इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होती थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के डिप्टी सीपीओ (वेलफेयर) आरके मीना ने इस संबंध में गुरुवार की देर शाम जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर मंडल को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, NWRDU के जोनल उपाध्यक्ष विनीत मान और संयुक्त सचिव सुभाष पारीक ने बताया है कि रेलवे ने इस विभागीय भर्ती परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों को अब वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव टाइप) करने का निर्णय लिया है।