सहायक लोको पायलट के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 मई 2023 तक है। यह भर्ती उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से निकाली गई है। यहां कुल 238 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 120, ओबीसी के लिए 36, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता
सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा
सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 47 वर्ष तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा