Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने सहायक लोको पायलट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।
सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 47 वर्ष तय की गई है।
सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा