फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RWF Vacancy 2026: रेल व्हील फैक्ट्री में निकली अप्रेंटिस की ढेरों नौकरियां, 10वीं और एनटीसी पास करें आवेदन

Mon, 02 Mar 2026 04:29 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rail Wheel Factory Apprentice Vacancy: रेल व्हील फैक्ट्री ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और एनटीसी प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment: रेल व्हील फैक्ट्री (RWF), बंगलुरु ने वर्ष 2025-26 के प्रशिक्षण सत्र के लिए फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे विभिन्न ट्रेडों में कुल 192 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत डाक या ड्रॉप बॉक्स के जरिए जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

रिक्तियों का विवरण

पदनाम कुल पद
फिटर 85
इंजीनियर 31
मैकेनिक (मोटर वाहन) 8
टर्नर 5
सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (सीओई समूह) 23
इलेक्ट्रीशियन 18
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 22
कुल 192

शैक्षणिक योग्यता

रेल व्हील फैक्ट्री (आरडब्ल्यूएफ) भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (एनटीसी) होना अनिवार्य है।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित प्रशिक्षुओं को ट्रेड के अनुसार प्रति माह वजीफा प्रदान किया जाएगा। फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के लिए ₹12,261 प्रति माह तथा सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (सीओई समूह) के लिए ₹10,899 प्रति माह वजीफा निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य/यूआर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है।

सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे वे अधिकतम 29 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, जिसके तहत उनकी अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक हो सकती है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, यूआर और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ‘प्रधान वित्तीय सलाहकार/रेल व्हील फैक्ट्री’ के नाम पर जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें