फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA Exam 2022: लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज से पूछे जाएंगे 400 अंकों के प्रश्न, जानें इसमें कौन से टॉपिक हैं शामिल और हर टॉपिक का क्या है वेटेज

Fri, 01 Jul 2022 06:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस प्रवेश परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाना है।
 
विज्ञापन
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के आयोजन में अब तकरीबन दो महीने का समय बचा है।NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे गए थे और अब इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा में पुरुषऔर महिला दोनों हिस्सा ले रहे हैं और इसके जरिये 381 पुरुष तथा 19 महिलाओं का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिलकर सकते हैं।

6 टॉपिक्स से पूछे जाएंगे 400 अंकों के प्रश्न : 

NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंकों के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंकों के प्रश्न पूछेजाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के इंग्लिश के पेपर तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के पेपर में हिस्सा लेना होता है। अभ्यर्थियों से जनरल नॉलेजके पेपर में फिजिक्स , केमेस्ट्री, जनरल साइंस, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट, जियोग्राफी तथा करेंट इवेंट्स जैसे कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन 6 टॉपिक्स में हर टॉपिक का कितना है वेटेज :

जनरल नॉलेज के पेपर में अभ्यर्थियों से कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे और आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इनमें फिजिक्स को 25 प्रतिशत, केमेस्ट्री को 15 प्रतिशत, जनरल साइंस को 10 प्रतिशत, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट को 20 प्रतिशत जियोग्राफी को 20 प्रतिशत तथा करेंट इवेंट्स को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से फिजिक्स से 100 अंको के प्रश्न, केमेस्ट्री से 60 अंको के प्रश्न, जनरल साइंस से 40 अंको के प्रश्न, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट से 80 अंकों के प्रश्न, जियोग्राफी से 80 अंको के प्रश्न तथा करेंट इवेंट्स से 40 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें