फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2022: PET में इतिहास के किन-किन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए क्या है पूरी डिटेल

Thu, 30 Jun 2022 01:42 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट इस वर्ष 18 सितंबर 2022 को संपन्न कराया जाएगा। आयोग जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है।   
 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022  के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कुछ ही दिनों में की जा सकती है। अनुमान है कि आयोग द्वाराजुलाई माह के पहले सप्ताह में  नोटिफिकेशन जारी कर इस पात्रता परीक्षा का ऐलान कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 18 सितंबर 2022 को सम्पन्न कराया जाना है। हालांकि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन की ओर से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी इससे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे परीक्षा की पूरी तैयारी और सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।

इतिहास के किन टॉपिक्स से पूछे जाते हैं प्रश्न 

यूपीएसएसएससी के प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट -2022 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीयअर्थव्यवस्था, सामान्य हिंदी, इंग्लिश, गणित जैसे कई विषयों से प्रश्न पूछें जाएंगे। इसके अंतर्गत इतिहास में सिन्धू घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, राजपूत काल, हर्षवर्धन, सल्तनत काल, मुगल सामाज्य, मराठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय एव प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, जैसे विभिन्न बिंदूओं से सवाल पूछे जाते हैं । ऐसे में इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

 अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें