पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2019 के कैडर के पदों के लिए आयेजित मेंन्स परीक्षा के लिए नीजे घोषित कर दिए हैं। आयोग ने 22 से 24 नवंबर, 2019 को पीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा आयोजित की थी। उपरोक्त परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम ऑनलाइन जांचने और डाउनलोड करने के लिए पीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। परिणाम के लिए सीधा लिंक भी उम्मीदवारों के संदर्भ के लिए नीचे दिया गया है।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार जनवरी 2020 के महीने में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार की अनुसूची शीघ्र ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई अपडेट प्राप्त करने के लिए राज्य आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।