फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Recruitment: इस राज्य में 12वीं पास के लिए मौका, पुलिस कांस्टेबल की निकली भर्ती; जानें चयन प्रक्रिया

Thu, 13 Feb 2025 11:44 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Police Recruitment 2025: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
Punjab Police Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन


पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (punjabpolice.gov.in) पर जाना होगा।

रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 1746 पद हैं, जिनमें से 1261 पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के और 485 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के हैं।

योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। वहीं, एक्स-सर्विसमैन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 
  • शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच (170.2 से.मी.) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 2 इंच (157.5 से.मी.) होनी चाहिए।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया  

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST), और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) के माध्यम से किया जाएगा। कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। पहला पेपर 100 और दूसरा 50 अंक का होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, पंजाब के एक्स सर्विसमैन के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लास व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर "Punjab Police Constable Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक सभी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक मानक आदि भरें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें