फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Police Constable Result 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां देखें स्कोरकार्ड

Wed, 13 Aug 2025 10:44 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Police Result Link: पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Punjab Police Constable Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab Police Constable Result 2025 OUT: पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष पंजाब पुलिस कांस्टेबल की सीबीटी परीक्षा 4 मई से 18 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में कुल 1746 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पास हुए अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण

सीबीटी परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र माने जाएंगे। ये सभी चरण केवल क्वालिफाइंग नेचर के होंगे, यानी इनमें केवल पास होना आवश्यक होगा, मेरिट बनना जरूरी नहीं है।

पीएसटी में पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिलाओं के लिए 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) निर्धारित की गई है, जिसे पूरा करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

Punjab Police Constable Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Punjab Police Constable Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
  • ‘LOGIN’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें