योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। वहीं, एक्स-सर्विसमैन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच (170.2 से.मी.) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 2 इंच (157.5 से.मी.) होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, पंजाब के एक्स सर्विसमैन के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लास व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया-सैलरी
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) के माध्यम से किया जाएगा। कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। पहला पेपर 100 और दूसरा 50 अंक का होगा। पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों की न्यूनतम सैलरी प्रति माह 19,900/- रुपये होगी।
Punjab Police Constable Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर "Punjab Police Constable Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक सभी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक मानक आदि भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।