फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट वैकेंसी: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में 10वीं पास के लिए भर्ती, इस दिन तक भरें फॉर्म; जानें नियम

Sun, 30 Aug 2026 05:36 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका दिया है। इस भर्ती में ड्राइवर और फ्रेश पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है। दोनों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 25 पद ड्राइवर के और 31 पद फ्रेश के भरे जाएंगे।

क्या है योग्यता?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार 10+2 पास होना चाहिए। मैट्रिक में पंजाबी या हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।
  • ड्राइविंग लाइसेंस: उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
  • अनुभव: कार चलाने का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • अन्य शर्त: उम्मीदवार को लापरवाही से गाड़ी चलाने के किसी अपराध में दोषी नहीं ठहराया गया हो।

 

आयु सीमा

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग ड्राइवर पद फ्रेश पद
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य राज्यों के सामान्य व आरक्षित वर्ग 1,000 700
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/अन्य आरक्षित वर्ग 800 600
पूर्व सैनिक 800 600
पूर्व सैनिकों के आश्रित, जो सक्रिय सेवा के दौरान दिव्यांग या मृत हुए हों 800 शून्य

विज्ञापन

दोनों पदों के लिए कैसे होगा चयन?

  • ड्राइवर पद पर चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले परीक्षण अवधि में काम करना होगा। इस दौरान उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन की तय दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
  • फ्रेश पद के लिए 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। इसमें नौकरी के लिए योग्यता और आचरण के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके बाद रिक्तियों की संख्या के चार गुना उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती/करियर सेक्शन में संबंधित भर्ती का लिंक खोलें।
  • अपना पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें