फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSSSB Excise Inspector: एक्साइज इंस्पेक्टर के 197 पदों पर आवेदन का एक और मौका, नौ अप्रैल तक करें पंजीकरण

Sun, 05 Apr 2026 11:38 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Excise Inspector 2026: पीएसएसएसबी ने एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 197 पदों पर आवेदन फिर शुरू किए हैं। अब 9 अप्रैल 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और वेतन 34,800 रुपये तक मिलेगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Excise Inspector 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। 

विज्ञापन


अब आवेदन की नई अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 197 पदों को भरा जाएगा और उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

Trending Videos

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स भी जरूरी है।

आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये है, जबकि SC, BC, EWS और पूर्व सैनिक वर्ग के लिए शुल्क में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

  • चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। लिखित परीक्षा दो भागों में होगी। 
  • पार्ट A में पंजाबी भाषा का परीक्षण होगा, जिसमें न्यूनतम 50% अंक लाना जरूरी है और यह क्वालिफाइंग होगा।
  • पार्ट B में विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
विज्ञापन

वेतन और नौकरी की भूमिका

चयनित उम्मीदवारों को ₹10,300 से ₹34,800 तक का वेतनमान, ₹4,200 ग्रेड पे और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। इस पद पर कार्यरत अधिकारी कर अनुपालन की निगरानी, एक्साइज ड्यूटी चोरी रोकने और राज्य के राजस्व संग्रह में सहायता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें