फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Recruitment: इस राज्य में पटवारी के 710 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 20 Mar 2023 01:01 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Patwari Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है।  
 
विज्ञापन
पटवारी भर्ती 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Patwari Recruitment 2023: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) द्वारा पटवारी के 710 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की समय-सीमा आज यानी 20 मार्च 2023 को समाप्त हो रही है। उम्मीदवार शाम पांच बजे से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। 
विज्ञापन

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर रहे सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। वहीं एससी / बीसी श्रेणी और भूतपूर्व सैनिक और आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को क्रमशः 250 और 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • "ऑनलाइन एप्लिकेशन" पर क्लिक करें।
  • अब Advt No 02/2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें