फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSSSB: पंजाब ग्रुप-डी भर्ती के लिए बढ़ी वैकेंसी, अब 406 पदों पर होगा चयन; 10वीं पास इस डेट से पहले करें आवेदन

Wed, 24 Dec 2025 11:38 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Vacancy 2025: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने ग्रुप-डी भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब इस भर्ती के माध्यम से कुल 406 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Group D Recruitment: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 406 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी यह भर्ती मैट्रिक पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है।

आवेदन के लिए पात्रता शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय का अध्ययन अनिवार्य है, चाहे वह अनिवार्य विषय के रूप में हो या वैकल्पिक विषय के रूप में।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है, जिसकी गणना अधिसूचना में दी गई कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों, पूर्व सैनिकों और अन्य पात्र श्रेणियों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
    विज्ञापन

     

चयन प्रक्रिया

ग्रुप-डी भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता, बुनियादी तर्क क्षमता, भाषा कौशल और पद से संबंधित ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा।

वेतनमान और सेवा लाभ

लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके मूल प्रमाण पत्र और पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर-1 पर नियुक्त किया जाएगा, जिसमें 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह तक वेतन के साथ पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें