फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSPCL Jobs: 10वीं -आईआईटी पास के लिए शानदान नौकरी, सहायक लाइनमैन के 3000 पदों पर भर्ती; 15 तारीख से करें आवेदन

Wed, 08 Apr 2026 12:15 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PSPCL Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक लाइनमैन के 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार 15 तारीख से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
PSPCL Assistant Lineman Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3000 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। 
 
श्रेणी का नाम लंबित पद नए पद कुल पद महिलाओं के लिए आरक्षित
सामान्य 600 600 1200 170
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 154 154 308 47
अनुसूचित जाति (मज़हबी) 380 153 533 63
अनुसूचित जाति (मज़हबी-पूर्व सैनिक) 33 31 64 0
अनुसूचित जाति (मज़हबी-खिलाड़ी) 25 8 33 0
अनुसूचित जाति (अन्य) 381 154 535 60
अनुसूचित जाति (अन्य-पूर्व सैनिक) 32 30 62 0
अनुसूचित जाति (अन्य-खिलाड़ी) 24 8 32 0
पिछड़ा वर्ग 191 154 345 61
पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक) 22 31 53 0
पूर्व सैनिक (स्वयं/आश्रित) 108 108 216 61
दिव्यांग (PWD) 99 31 130 16
स्वतंत्रता सेनानी 15 0 15 7
कुल 1461 1539 3000 516

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क जीएसटी @ 18% कुल शुल्क
अनुसूचित जाति/दिव्यांग को छोड़कर सभी उम्मीदवार ₹1200 ₹216 ₹1416 + बैंक शुल्क
अनुसूचित जाति (SC) और दिव्यांग (PWD) ₹750 ₹135 ₹885 + बैंक शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास एनसीवीटी या एससीवीटी से इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को कम से कम मैट्रिक स्तर पर पंजाबी भाषा पास करना भी जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
 

PSPCL Assistant Lineman Exam Pattern 2026: क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न

अनुभाग विषय प्रश्न अंक
भाग-I (पात्रता) पंजाबी भाषा का ज्ञान 50 50 (न्यूनतम 25 अंक आवश्यक)
भाग-II (योग्यता आधारित) तकनीकी प्रश्न (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन) 50 50
  पंजाबी भाषा का ज्ञान 20 20
  सामान्य ज्ञान 10 10
  तर्क (Reasoning) 10 10
  अंकगणित (Arithmetic) 10 10
कुल भाग-II   100 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें