पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5 है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: यूपीपीएससी के 3620 पदों पर आवेदन करने का आज अंतिम मौका
पीआरएससी भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट- 1 पद
मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
इन विभिन्न रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता
इन विभिन्न रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। साइंटिस्ट पद के लिए एमई, एमटेक व एमएससी मांगी गई है। वहीं, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव पद के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक की डिग्री मांगी गई है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है।
इसे भी पढ़ें-भारतीय रेलवे भर्ती 2021: ग्रुप डी की 40 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
प्रोग्रामर के पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक या बीई./बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री मांगी गई है। इसी तरह से वेब एप्लीकेशन डेवलपर पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी की डिग्री मांगी गई है।
साइंटिस्ट पद पर चयनित अभ्यर्थी को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक का वेतन व 5400 रुपये का ग्रेड पे व अन्य भत्ते मिलेंगे। इसी तरह से मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर पद पर चयनित उम्मीदवार को 35,000 / रुपये प्रति माह समेकित रूप से मिलेगा