फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: 70वीं परीक्षा के लिए 501 पदों की बढ़ोतरी वाली खबरें पूरी तरह से भ्रामक, आयोग ने दिया स्पष्टीकरण

Tue, 21 Jan 2025 09:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 70th CCE Vacancy Increment: ऐसी खबरें देखने को मिल रहीं थी कि बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। इसपर आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है और इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 70th CCE Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा और री-एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसके बाद अब उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है, जो जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए योग्य माने जाएंगे।

विज्ञापन

भर्ती में पदों की संख्या बढ़ने की खबरों पर आयोग का स्पष्टीकरण

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि 70वीं परीक्षा के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के 501 और पद जोड़ने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो कुल 2528 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि, आयोग ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि पदों में बढ़ोतरी का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 70वीं भर्ती परीक्षा 2035 पदों के लिए ही आयोजित की गई थी।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में एक मीडिया संस्थान की खबर को संदर्भित करते हुए कहा गया है, "उक्त प्रकाशित खबर के संबंध में यह स्पष्ट करना है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में 501 पदों की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। यह खबर पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है। उक्त परीक्षा के विज्ञापन में पूर्व प्रकाशित कुल 2035 पदों के लिए ही एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई है उसमे कोई पद की वृद्धि नहीं की गई है।"

कैसे चेक करें परिणाम?

रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "रिजल्ट" के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ खुलेगा।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।

BPSC 69th CCE Mains Answer Sheet: 69वीं मुख्य परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की मूल्यांकित उत्तर-पुस्तिका वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार कल, 22 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइटों onlinebpsc.bihar.gov.in और bpsc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन करके अपनी मूल्यांकित उत्तर-पुस्तिका हासिल कर सकेंगे।

उत्तर-पुस्तिका वेबसाइट पर 28 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को उपरोक्त तिथि के बाद उत्तर-पुस्तिका डाउनलोड करने का अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

BPSC TRE 3.0 Marksheet: कल जारी होगी शिक्षक भर्ती की अंकतालिका

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 (BPSC TRE 3.0 Result 2024) के अंक जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 22 जनवरी 2025 से अपने अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें