फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PRL Recruitment 2026: अंतरिक्ष विभाग की लेबोरेटरी में MBA-MCom वालों के लिए सरकारी नौकरी, 1.77 लाख तक सैलरी

Sat, 25 Jul 2026 07:21 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) ने प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट्स अधिकारी और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के 5 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक होंगे। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
PRL Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी ने विभिन्न अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट्स अधिकारी और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के कुल 5 पद भरे जाएंगे। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें करें नोट

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा बाद में घोषित होगी

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 रिक्तियां निकाली गई हैं।
पद रिक्तियां
प्रशासनिक अधिकारी 1
अकाउंट्स अधिकारी 2
परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी 2
कुल पद 5

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
  • प्रशासनिक अधिकारी: MBA (HR) या स्नातकोत्तर/स्नातक डिग्री के साथ प्रशासनिक कार्य का अनुभव।
  • अकाउंट्स अधिकारी: CA, ICWA, MBA (Finance), M.Com या B.Com/BBA के साथ वित्त एवं लेखा का अनुभव।
  • परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी: MBA (Marketing/Materials Management), संबंधित पीजी डिप्लोमा या स्नातकोत्तर/स्नातक डिग्री के साथ खरीद एवं स्टोर्स का अनुभव।

अधिकांश शैक्षणिक योग्यताओं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA आवश्यक है। अनुभव संबंधित डिग्री प्राप्त करने के बाद का होना चाहिए।

आयु सीमा

24 अगस्त 2026 को आधार मानते हुए आयु सीमा इस प्रकार रहेगी।
  • सामान्य वर्ग: 35 वर्ष
  • ओबीसी: 38 वर्ष
  • एससी: 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों, दिव्यांग उम्मीदवारों, भूतपूर्व सैनिकों और सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग के लेवल-10 में होगी।
  • वेतनमान: ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह

इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), स्वास्थ्य सुविधा, एलटीसी, कैंटीन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लगभग 1:5 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट में-
  • लिखित परीक्षा: 60% वेटेज
  • इंटरव्यू: 40% वेटेज

अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

PRL Administrative, Accounts & Stores Officer Recruitment Notice - PDF
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
  • PRL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन खोलें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें