पांचवीं पास से लेकर 12वीं पास तक के लिए नौकरियां
वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण यानी स्किल ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा धारक हैं या स्नातक हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रिज्यूमे की तीन कापी, सभी मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की तीन कापी, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आदि) और तीन पासपोर्ट आकार के फोटो संबंधित स्थानों पर ले जाने होंगे।
दस्तावेजों के साथ पहुंचे नजदीकी मेले में
लोकेशन अप्रेंटिसशिप मेला पोर्टल (dgt.gov.in/appmela2022/)पर भी उपलब्ध हैं। जिन लोगों ने पहले ही नामांकन कर लिया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। इस मेले के माध्यम से, उम्मीदवार नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) से मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं, प्रशिक्षण सत्रों के बाद उनकी रोजगार दर में सुधार होगा।
22 लाख से अधिक अपरेंटिस को मिली नियुक्तियां
अप्रेंटिसशिप मेले पूरे देश में हर महीने के दूसरे सोमवार को आयोजित किए जाते हैं। इंडियास्किल्स 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 22 लाख से अधिक सक्रिय अपरेंटिस को नियुक्त किया गया है। इन मेलों में, चयनित व्यक्तियों को अप्रेंटिसशिप के अवसरों की पेशकश की जाती है, जिसके दौरान उन्हें नए कौशल हासिल करने के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक वजीफा मिलता है। सरकार अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के माध्यम से प्रति वर्ष 15 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने और इस मिशन को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। - अतुल कुमार तिवारी, सचिव, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय