उत्तर कुंजी में हुआ संशोधन
पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2025, जो 331 पदों के लिए 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, की अंतिम/संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा के सेट ए, बी, सी और डी की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 8 दिसंबर 2025 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां 12 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की गई और इसके आधार पर उत्तर कुंजी में कुछ संशोधन किए गए हैं।
कुछ प्रश्नों को लिए वापस
सामान्य अध्ययन (पेपर-1) और सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (पेपर-2) में कुछ प्रश्न वापस ले लिए गए हैं और उन प्रश्नों के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित अंक दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, पेपर-1 में प्रश्न संख्या 25, 65, 80 और 95 वापस ले लिए गए और प्रत्येक को 2 अंक दिए गए। पेपर-2 में प्रश्न संख्या 8, 32, 77 और 80 वापस ले लिए गए और प्रत्येक को 2.5 अंक प्रदान किए गए। इसके अलावा, कुछ प्रश्नों के उत्तर संशोधित किए गए हैं जैसे पेपर-1 में प्रश्न 41 का उत्तर B और पेपर-2 में प्रश्न 26 का उत्तर B&D।