कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21-37 वर्ष है। आयु की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि 01 जनवरी 2025 है। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में 200 अंकों के दो पेपर होंगे और उनमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) प्रश्न शामिल होंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ppsc.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर PPSC भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
- अंत में आवश्यक दस्तावेज जमा करके आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।