फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Job: पीएनबी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, बिना एग्जाम के मिलेगी बढ़िया सैलरी; इस डेट से पहले भर दें फॉर्म

Sat, 14 Dec 2024 01:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PNB Vacancy 2024: पंजाब नेशनल बैंक में अनुबंध टेलीकंसल्टेंट के रूप में मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PNB Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक में नई भर्ती निकली है। ये भर्ती साइकोलॉजिस्ट के पद के लिए है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (pnbindia.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक है। अभ्यर्थी 16 दिसंबर से पहले आवेदन कर दें, क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस भर्ती में एक पद सभी कर्मचारियों के लिए साइकोलॉजिस्ट टेली कंसल्टेंट और एक अन्य पद महिला साइकोलॉजिस्ट टेली कंसल्टेंट का है। 

पात्रता मानदंड
इन दोनों पदों के लिए मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, मनोविज्ञान में पी.एच.डी./एम.फिल. को वरीयता दी जाएगी। 
आवेदकों को काउंसलिंग साइकोलॉजी में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए 

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
पीएनबी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है। आवश्यक योग्यता और अनुभव को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन साक्षात्कार के दौरान प्रदर्शन के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के आगे के चरणों के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें