पात्रता मानदंड
इन दोनों पदों के लिए मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, मनोविज्ञान में पी.एच.डी./एम.फिल. को वरीयता दी जाएगी।
आवेदकों को काउंसलिंग साइकोलॉजी में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 69 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
पीएनबी भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है। आवश्यक योग्यता और अनुभव को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन साक्षात्कार के दौरान प्रदर्शन के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के आगे के चरणों के लिए ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।