इतने पदों पर है भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 103 निर्धारित की गई है। इनमें से 80 पद मैनेजर (सिक्योरिटी) और 23 पद ऑफिसर (फायर सेफ्टी) के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिर तारीख 30 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता संबंधी अन्य जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें-
PNB Recruitment 2022 Notification
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू या फिर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 59 रुपये है। वहीं, अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,003 रुपये जमा करने होंगे। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को बंपर वेतन मिलेगा। जो कि इस प्रकार है-:
- मैनेजर (सिक्योरिटी) - 36000 से लेकर 63840 रुपये तक।
- ऑफिसर (फायर सेफ्टी) - 48170से लेकर 69810 रुपये तक।
कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के निर्धारित प्रारूप में आगे बताए गए पते पर भेज दें। ''चीफ मैनेजर, चीफ मैनेजर (भर्ती विभाग), एचआरडी डिवीजन, पंजाब नेशनल बैंक, कॉरपोरेट ऑफिस, प्लॉट नम्बर-4, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली- 110075" के पते पर भेज दें।