फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB LBO Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक अधिकारी की भर्ती, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, सैलरी 85920 रुपये तक

Mon, 20 Jul 2026 06:00 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
PNB LBO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती विभिन्न राज्यों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची राज्यवार और श्रेणीवार तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026
संभावित ऑनलाइन परीक्षा अगस्त/सितंबर 2026

किस राज्या में कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में लोकल बैंक अधिकारी की कुल 545 वैकेंसी भरी जानी हैं। सबसे ज्यादा 85 पद असम में हैं। राज्यवार रिक्तियों का ब्यौरा इस प्रकार है:
राज्य पद स्थानीय भाषा
असम 85 असमिया/बोडो
पश्चिम बंगाल 80 बंगाली
कर्नाटक 78 कन्नड़
गुजरात 77 गुजराती
महाराष्ट्र 67 मराठी
तमिलनाडु 51 तमिल
तेलंगाना 41 तेलुगु
अन्य राज्य शेष पद संबंधित स्थानीय भाषा

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। आवेदन के समय डिग्री या मार्कशीट होना जरूरी है।

आयु सीमा
  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। छूट इस प्रकार मिलेगी:
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक: 5 वर्ष
  • 1984 दंगा प्रभावित: 5 वर्ष

अनुभव और स्थानीय भाषा

  • उम्मीदवार के पास स्नातक के बाद कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में क्लर्क या अधिकारी के पद पर होना चाहिए।
  • जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान अनिवार्य है।

पीएनबी एलबीओ की सैलरी कितनी होती है?

चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 48,480 से 85,920 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी कंपेनसेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन (LFC) और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया चार चरणों में होगी।
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • दस्तावेजों की जांच (स्क्रीनिंग)
  • स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT), यदि लागू हो
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू)
 

नियुक्ति की शर्तें क्या हैं?

  • चयनित उम्मीदवारों की दो वर्ष की प्रोबेशन होगी।
  • उन्हें चयनित राज्य में 9 वर्ष तक या SMG Scale-IV में पदोन्नति होने तक, जो पहले हो, वहीं कार्य करना होगा।
  • साथ ही उम्मीदवारों को 3 वर्ष तक बैंक में सेवा देने का बॉन्ड भरना होगा। इससे पहले नौकरी छोड़ने पर ₹2 लाख का भुगतान करना होगा।
  • बैंक में जॉइनिंग के समय उम्मीदवार का CIBIL स्कोर कम से कम 680 होना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PwBD ₹59
अन्य सभी वर्ग ₹1,180
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitments/Careers सेक्शन में जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें