आवेदन की सभी शर्तें
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। स्नातक का परिणाम 31 दिसंबर 2025 तक घोषित होना चाहिए था। एनएटीएस में पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए स्नातक की डिग्री प्राप्त करने की तिथि 1 जनवरी 2026 से अधिक 4 साल पुरानी नहीं होनी चाहिए।
उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात् जन्म तिथि 02.01.1998 से पहले और 01.01.2006 के बाद नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और PWD उम्मीदवारों को सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। एनएपीएस के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01.01.2026 को 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा मिलेगा। ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं में 12,300 रुपये प्रति माह और मेट्रो शाखाओं में 15,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। इस दौरान कोई अन्य भत्ता या लाभ लागू नहीं होगा।
पीएनबी अप्रेंटिस का प्रशिक्षण कुल एक वर्ष (12 महीने) का होगा। इसमें पहले 2 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण और उसके बाद 50 सप्ताह का कार्य-प्रशिक्षण शामिल होगा।