फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMC JE Recruitment 2024: सिविल से की है इंजीनियरिंग तो यहां मिलेगी नौकरी, 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

Wed, 17 Jan 2024 05:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PMC Recruitment 2024: पीएमसी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) क्लास-3 के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PMC Recruitment 2024: पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) क्लास-3 के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये है आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी, 2024 (रात 11.59 बजे तक) तक है। भर्ती अभियान का लक्ष्य सीधी भर्ती के माध्यम से पुणे नगर निगम के वर्ग - 3 कैडर में कुल 113 जेई सिविल पदों को भरना है।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 5 फरवरी, 2024 को 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री/डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए 900 रुपये है। भूतपूर्व सैनिक/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

जेई सिविल पदों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट pmc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, 'भर्ती' पर क्लिक करें।
  • अब 'रिक्रूटमेंट 2024' पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरने और पंजीकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरतों के लिए फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें