फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमबीआई भर्ती: फार्मा से लेकर आईटी और मीडिया तक 178 पदों पर भर्ती, वेतन 1.58 लाख तक; क्या है पदवार योग्यता?

Fri, 25 Sep 2026 01:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

पीएमबीआई ने फार्मा, आईटी और मीडिया समेत कई विभागों में 178 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 32,500 रुपये से 1.58 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फार्मास्युटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो (PMBI) ने 178 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती मार्केटिंग, क्वालिटी, लॉजिस्टिक्स, मीडिया और अन्य विभागों में होगी। इस भर्ती में ग्रेजुएशन, बी.फार्मा/एम.फार्मा, बीएससी, बीवीएससी एवं एएच, बी.कॉम, बीटेक/एमसीए, एलएलबी और जनसंचार की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


संबंधित काम का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी डाक या कूरियर से भेजनी होगी। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक है।

क्या है पदवार योग्यता?

  • बिक्री एवं मार्केटिंग विभाग में महाप्रबंधक से लेकर फार्मेसिस्ट तक कई पद हैं। इनमें बी.फार्मा, बीएससी या ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए एमबीए या एम.फार्मा को अतिरिक्त योग्यता माना गया है। पद के अनुसार 1 से 18 साल तक का संबंधित अनुभव मांगा गया है।
  • खरीद विभाग में महाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यकारी के पद हैं। फार्मा से जुड़े पदों के लिए बी.फार्मा या एम.फार्मा और पशु चिकित्सा से जुड़े पदों के लिए बीवीएससी एवं एएच की डिग्री जरूरी है। इन पदों के लिए 3 से 18 साल तक का संबंधित अनुभव मांगा गया है।
  • गुणवत्ता विभाग में महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यकारी के पद हैं। उम्मीदवार के पास बी.फार्मा या एम.फार्मा की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार क्वालिटी कंट्रोल, क्वालिटी एश्योरेंस, जीएमपी और फार्मा क्षेत्र में 3 से 18 साल तक का अनुभव मांगा गया है।
  • इस विभाग में सहायक प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यकारी के पद हैं। सहायक प्रबंधक के लिए ग्रेजुएशन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में एमबीए को वरीयता दी जाएगी। वरिष्ठ कार्यकारी के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर से जुड़ी डिग्री को वरीयता है। उम्मीदवारों के पास दवा कंपनी में 3 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • वित्त एवं लेखा: वित्त एवं लेखा विभाग में उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, वरिष्ठ कार्यकारी और कार्यकारी के पद हैं। उम्मीदवारों के पास बी.कॉम या एम.कॉम जैसी योग्यता होनी चाहिए। कुछ पदों पर सीए, कॉस्ट अकाउंटेंट, एमबीए फाइनेंस या संबंधित योग्यता को वरीयता दी जाएगी। अनुभव 1 से 15 साल तक मांगा गया है।
  • आईटी एवं एमआईएस विभाग में उप महाप्रबंधक, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और कार्यकारी के पद हैं। इसके लिए कंप्यूटर साइंस में बीटेक, एमटेक, एमसीए, बीसीए या संबंधित डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार आईटी या एमआईएस क्षेत्र में 1 से 15 साल तक का अनुभव जरूरी है।
  • मानव संसाधन एवं प्रशासन में उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और कार्यकारी के पद हैं। इनके लिए ग्रेजुएशन और कुछ पदों पर एमबीए की योग्यता मांगी गई है। वहीं, कानूनी विभाग में एलएलबी या एलएलएम वाले उम्मीदवारों के लिए पद हैं। इन पदों पर 1 से 7 साल तक का संबंधित अनुभव जरूरी है।
  • मीडिया विभाग में वरिष्ठ कार्यकारी का एक पद है। इसके लिए जनसंचार या पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन, मीडिया, जनसंपर्क, विज्ञापन या डिजाइनिंग के क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • शिकायत निवारण विभाग में प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यकारी के पद हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है और कुछ पदों पर बीटेक को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार के पास कुल 3 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, पद के अनुसार शिकायतों से जुड़े काम का 1 से 5 साल का अनुभव जरूरी है।
  • अंतरराष्ट्रीय सहायता विभाग में उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक और कार्यकारी के पद हैं। उप महाप्रबंधक और सहायक प्रबंधक के लिए बी.फार्मा की डिग्री मांगी गई है, जबकि कार्यकारी पद के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। संबंधित पदों के लिए 1 से 15 साल तक का अनुभव मांगा गया है।
  • समन्वय प्रकोष्ठ में प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के पद हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और एमबीए को वरीयता दी जाएगी। प्रबंधक पद के लिए रिपोर्ट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का 10 साल का अनुभव, जबकि सहायक प्रबंधक के लिए संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव जरूरी है।

पद के अनुसार मिलेगा वेतन

पीएमबीआई भर्ती में पद के अनुसार 32,500 रुपये से 1,58,000 रुपये तक मासिक समेकित वेतन मिलेगा। महाप्रबंधक को 1,58,000 रुपये, उप महाप्रबंधक को 1,13,000 रुपये, प्रबंधक को 90,000 रुपये, उप प्रबंधक को 67,000 रुपये, सहायक प्रबंधक को 53,000 रुपये, वरिष्ठ कार्यकारी को 38,000 रुपये और कार्यकारी/अधिकारी स्तर के पदों पर 32,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

  • पहला चरण: आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।
  • दूसरा चरण: पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी लेखन, संबंधित पद से जुड़े विषय और सामान्य ज्ञान से सवाल होंगे। परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और सिलेबस की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी।
  • तीसरा चरण: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। योग्यता और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (टीए/डीए) नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार PMBI की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां लगाएं। इसके बाद भरे हुए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी डाक या कूरियर के जरिए निर्धारित पते पर भेजनी होगी। आवेदन 15 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें