फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer First Batch: पीएम मोदी ने अग्निवीर के पहले बैच को किया संबोधित, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

Mon, 16 Jan 2023 01:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi Address Agniveers First Batch: अग्निवीरों के पहले बैच को पीएम मोदी ने किया संबोधित।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अग्निवीरों के पहले बैच को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अग्निवाीरों की तैनाती से पहले उनसे संवाद किया। उन्हें उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


अग्निपथ भर्ती योजना' के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे।  इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा। चार साल के सेवाकाल के बाद 75 फीसदी जवानों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। अधिकतम 25 फीसदी को रेगुलर काडर में जगह मिलेगी। इसके लिए सेवाकाल पूरा होने के बाद ऐच्छिक आधार पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन करना होगा। 
 

कितना वेतन मिलेगा
साल मासिक वेतन हाथ में आएगा फंड में योगदान सरकार देगी
पहला 30,000 21,000 9,000 9,000
दूसरा 33,000 23,000 9,900 9,900
तीसरा 36,500 25,580 10,950 10,950
चौथा 40,000 28,000 12,000 12,000

चार साल बाद फंड में कुल राशि 10.04 लाख

सेवा समाप्त होने पर सेवा निधि पैकेज के तहत 11.71 लाख रुपये मिलेंगे (कुल जमा रकम ब्याज समेत, कर मुक्त)।
 
विज्ञापन

नियमित कैडर में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे
चार साल बाद अगले 15 साल के लिए नियमित कैडर के तौर पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अलग नियम बनाए गए हैं। यह जवान जूनियर कमीशन ऑफिसर व अन्य रैंक में अपनी सेवा देंगे। इससे सशस्त्र बलों को युवा, तकनीक-प्रेमी, आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार सैनिक मिल सकेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें