फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Internship 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

Tue, 15 Apr 2025 01:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2025 है। उम्मीदवार नीचे योजना से जुड़ा विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Internship Scheme 2025: अगर आप अपने करियर की शुरुआत करने के लिए एक शानदार अवसर की तलाश कर रहे हैं, या फिर एक प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप चाहते हैं तो आप पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज यानी 15 अप्रैल है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।    

विज्ञापन

1 लाख अभ्यर्थियों का होगा चयन

इंटर्नशिप योजना के इस चरण में कुल 1 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इससे पहले, पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 और 12 मार्च थी।

आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, "इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करें, अपना प्रोफाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।"

PM Internship Scheme 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड

  • पारिवारिक आय: 8 लाख रुपये से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते।
  • सरकारी कर्मचारी का परिवार: यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत है, तो उस परिवार के युवा इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • शिक्षा का माध्यम: ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा इस इंटर्नशिप के लिए योग्य माने जाएंगे।
  • अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी: जो युवा किसी अन्य सरकारी स्कीम के तहत स्किल ट्रेनिंग ले रहे हैं, वे भी इस इंटर्नशिप का लाभ नहीं उठा सकते।
  • प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र: IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे नामी संस्थानों से स्नातक कर चुके उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
  • उच्च शिक्षा धारक: सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए और मास्टर डिग्री या उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • आयु सीमा: 21 से 24 वर्ष के वे युवा आवेदन कर सकते हैं, जो किसी पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न नहीं हैं।

PM Internship Scheme 2025: स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये संबंधित कंपनी के CSR फंड से दिए जाएंगे। साथ ही, सभी चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले इंटर्नशिप पोर्टल pminternship.mca.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें