कितनी होनी चाहिए आयु?
आयु सीमा की बात करें तो मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट ग्रेड-II, लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I, एनिमल अटेंडेंट, नाई और मल्टीटास्किंग स्टाफ (सफाई) ग्रेड-III पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।
आवेदन शुल्क
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 और सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अन्य उम्मीदवारों को 1,500 शुल्क देना होगा। इसके अलावा लागू लेनदेन शुल्क भी देना होगा।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
| समूह |
बहुविकल्पीय प्रश्न |
परीक्षा अवधि |
सीबीटी अंक |
साक्षात्कार अंक |
कुल अंक |
| समूह ए |
85 |
85 मिनट |
85 |
15 |
100 |
| समूह बी और सी |
100 |
100 मिनट |
100 |
- |
100 |
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा। केवल समूह ए के पदों के लिए CBT के बाद साक्षात्कार होगा।