कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में वही शामिल हो सकते है जो भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के एसोसिएट सदस्य है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 29 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आयु की गणना 16 जनवरी 2025 तक मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार को उनकी योग्यता के आधार पर शोर्ट लिस्ट किया जायेगा। इसके बाद इंटरव्यू आदि का आयोजन होगा। विभाग के द्वारा तय किये मार्क्स प्राप्त करने पर चयन हो जायेगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पासिंग मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, चालु मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क रहने वाला है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- आईडी और पासवर्ड के मदद से पोर्टल लॉग इन करें।
- अब लॉग इन हो जाने के बाद आवेदन फॉर्म भर लेना है। जिसमे आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि जानकारी सही सही भरनी होगी।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, पासिंग मार्कशीट डिग्री आदि अपलोड करने है।
- सभी जानकारी जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।