उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में लंबित पड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके अंतर्गत आयोग की ओर से सीनियर क्लास असिस्टेंट, लोअर क्लास असिस्टेंट और सप्लाई इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इन पदों पर केवल पीईटी में शामिल हुए कैंडिडेट्स ही फॉर्म भर सकेंगे। 22 अप्रैल 2022 से इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 12 मई 2022 है। इसकी मुख्य लिखित परीक्षा 29 जून को होगी। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी या आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को यूपी सबऑर्डिनेट सर्विससिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
यूपीएसएसएससी की की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सप्लाई इंस्पेक्टर, लोअर असिस्टेंट व सीनियर असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। इस भर्ती की आयुसीमा न्यूनत्तम 21 व अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। अधिकजानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को अवश्य देख लें।
इन पुरानी भर्तियों की परीक्षा में आई है तेजी
आयोग की ओर हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार, राजस्व लेखपाल, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त वर्ग), सहायक सांख्यिकीअधिकारी, सम्मिलित प्रवर वर्ग पूर्ति निरीक्षक एवं सहायक बोरिंग टेक्नीशियन समेत कई अन्य भर्तियों की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें।