Permanent Commission to SSC Officers of Indian Navy: 17 मार्च 2020 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के विषय में भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को स्थायी कमीशन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कुल 80 एसएससी अधिकारियों को रिक्तियों के आधार पर स्थायी कमीशन दिया गया है। इस सूची में 39 पुरुष और 41 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने सेना में बेटियों को बराबरी का हक देने के लिए स्थायी कमीशन देने की विधिवत घोषणा की थी। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने आदेश दिया कि शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की महिला अधिकारियों को अब सेना की सभी दस शाखाओं में स्थायी कमीशन मिलेगी।
अब इन विभागों में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन
महिला अधिकारियों को न्यायाधीश एडवोकेट जनरल, सेना शिक्षा कोर, सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, आर्मी एयर डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस कोर में स्थायी कमीशन दिया जाएगा।