Patna HC Admit Card 2022: परीक्षा पैटर्न
पटना हाई कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट पद के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भषाओं में होगी। लिखित परीक्षा पटना और मुजफ्फरपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
Patna HC Admit Card 2022: परीक्षार्थी इन बातों का रखे विशेष ध्यान
- उम्मीदवारों को डाउनलोड किए एडमिट कार्ड में दिए गए स्थान पर अपना पासपोर्ट फोटो चिपकाना होगा।
- एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) फार्म पूरी तरह से अपनी लिखावट में भरना होगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने वैध पहचान प्रमाण पत्र की मूल कॉपी और फोटोकॉपी साथ ले लाना होगा।
- उम्मीदवारो को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा।
- ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा में सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Patna HC Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले बिहार हाई कोर्ट की आधिकारिक patnahighcourt.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर कंप्यूटर ऑपरेटर-सह-टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा 2022 न्यू फ्लैशिंग के लिए डाउनलोड एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि सहित अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।