JNU Faculty Promotions: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 246 फैकल्टी सदस्यों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के तहत प्रोन्नति दी गई है। इसके साथ ही, वर्ष 2022 से अब तक विश्वविद्यालय में कुल 219 पद भरे गए हैं, जबकि 400 से अधिक उम्मीदवारों के इंटरव्यू संपन्न किए गए हैं।
JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत वर्ष 2022 के फरवरी से लेकर वर्ष 2026 के फरवरी महीने तक 246 फैकल्टी सदस्यों को प्रोन्नति की मंजूरी दी है। 219 पदों को भरा गया जबकि 400 से अधिक भर्ती इंटरव्यू आयोजित किए गए।
विज्ञापन
यह जानकारी देर रात को जेएनयू प्रशासन ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर साझा की। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार - वर्ष 2006 से लंबित बैकलॉग को दूर करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। फैकल्टी सदस्यों को उनके आवेदनों में मौजूद कमियों के बारे में समय-समय पर सूचित किया गया। जिससे प्रमोशन प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाया जा सके।
प्रशासन का दावा है कि वर्तमान नेतृत्व जो देश की पहली महिला ओबीसी कुलगुरु में से एक है ने ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों में अधिकतम भर्ती सुनिश्चित कर विश्वविद्यालय को अधिक समावेशी और विविधतापूर्ण बनाया। यह पहल न केवल लंबित मामलों के समाधान की दिशा में अहम कदम है बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व को भी मजबूत करती है।
विज्ञापन
पद/स्टेज
संख्या
प्रोफेसर (स्टेज-5)
75
एसोसिएट प्रोफेसर (स्टेज-4)
34
असिस्टेंट प्रोफेसर (स्टेज-3)
55
असिस्टेंट प्रोफेसर (स्टेज-2)
82
कुल प्रोन्नति
246
लिंग वितरण: पुरुष - 161, महिला - 85
फरवरी 2022 से फरवरी 2026 के बीच जेएनयू में कुल 219 पदों को स्वीकृति दी गई है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 73 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 110 पद और प्रोफेसर के 36 पद शामिल हैं।